रुद्रपुर, मई 15 -- नानकमत्ता। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्र संसद और कन्या भारती के पदाधिकारियों ने शपथ ली। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी, मुख्य अतिथि एड. मनविन्दर कौर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। निर्वाचित सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मनविन्दर कौर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां प्रधानमंत्री पद पर मनोज जोशी, उप प्रधानमंत्री पद पर भास्कर जोशी, मंत्री पद पर विवेक सिंह राणा, सह मंत्री पद पर पंकज अटवाल, सेनापति पद पर रजत जोशी, उप सेनापति पद पर रतन सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कन्या भारती में प्रमुख सुखविंदर कौर, सचिव-सुनिधि सोराड़ी, सह सचिव सौम्या जोशी, मंत्री सुखप्रीत कौर, सहमंत्री ज्योति जोशी ने शपथ ली। का...