छात्र संसद के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
लखीमपुरखीरी, मई 6 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद और कन्या भारती के पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष ईश्वर दीन वर्मा एवं प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया द्वारा मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात आचार्य कमलेश कुमार गुप्ता ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने यह भी बताया कि छात्र संसद में सक्रिय भागीदारी के चलते विद्यालय के एक पूर्व छात्र यश प्रताप सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा लखनऊ में आयोजित युवा संसद में विकसित भारत संकल्प बजट पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- छात्र संसद और कन्या भारती पदाधिकारियों को दिलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.