लखीमपुरखीरी, मई 8 -- सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र संसद शिशु भारती एवं कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शीतेष झा एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ और स्कूल के रिटायर प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद अभिभावक सदस्य ओम नारायण मिश्र ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य रामकुमार वर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया जबकि छात्र संसद प्रमुख नागेंद्र सिंह ने छात्र संसद गठन की प्रक्रिया और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का चयन शिशु भारती के अध्यक्ष पद पर विभु मिश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.