कन्नौज, मई 19 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में छात्र संसद का गठन किया गया। जिसमें छात्रों को लोकतंत्र प्रणाली से अवगत कराया गया। छात्रों में नेतृत्व क्षमता व सहकारिता भावना का विकास कर गतिविधियों को संचालित करने का बोध कराया गया। छात्र संसद के गठन के दौरान प्रधानाचार्य रामकृपाल वर्मा ने छात्र संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा की देश का भविष्य है। इस दौरान छात्रा सिमरन, सुवी, वैष्णवी स्वर्णवार, कृतिका, कल्पना, अनुज कुमार, हरिओम, अजय बाबू समेत कई छात्र-छात्राओं को छात्र संसद के गठन में स्थान मिला। विद्यालय के प्रबंधक अजीत भदौरिया ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनको शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र संसद के नेतृत्व का दायित्व विद्यालय प्रबंध समिति ने शिक्षक संतोष कुमार को दिया।

हिं...