बरेली, मई 19 -- शहर के सुर्खा छावनी स्थित रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद एवं कन्या भारती का गठन कर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ पशुपति नगर के संघचालक तुलसी राम शर्मा ने किया। पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री पद पर मंयक सक्सेना, उपप्रधानमंत्री पद पर वर्णिका जोशी, सेनापति पद के लिए केशव अवस्थी को शपथ दिलायी गई। अन्य मुख्य पदाधिकारियों में डेविड कुमार उपसेनापति, कोमल सिंह एवं गुंजन को कन्याभारती का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधक सुबोध कुमार अग्रवाल ने सभी छात्र संसद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- इशांत और हिमानी बनीं प्रधानमंत्री यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 ए में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह यह भी पढ़ें- मैक्सटन स्कूल में छात्र संसद गठित

हि...