मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में सोमवार को प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी और डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन गेस्ट हाउस में किया गया। संवाद में तीन छात्र ही पहुंचे। एक छात्रा अनुराधा कुमारी ने कहा कि उसे स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद भी मार्क्सशीट नहीं मिली है। इसपर अधिकारियों ने आईटी सेल के अमन राज को मार्क्सशीट देने का निर्देश दिया। एलएनटी कॉलेज के छात्र सिब्बू कुमार ने भी मार्क्सशीट नहीं मिलने की शिकायत की। इसपर तुरंत मार्क्सशीट छापने का निर्देश दिया गया। एलएस कॉलेज के छात्र आकाश कुमार ने मूल प्रमाणपत्र नहीं मिलने की शिकायत की। छात्र संवाद में परीक्षा विभाग के रंजीत कुमार ने छात्रों की समस्या को रजिस्टर पर एंट्री किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...