रिषिकेष, सितम्बर 28 -- ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पहले छात्र संवाद कार्यक्रम के आयोजन से रोकने पर एनएसयूआई समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वैभव रावत के समर्थकों ने विरोध किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर देहरादून मार्ग पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्रों के भारी विरोध के बाद कार्यक्रम स्थल को खोला गया, जिसके बाद आयोजन हुआ। ऋषिकेश परिसर में छात्रसंघ चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत ने कहा कि उन्होंने इंद्रमणी बडोनी चौक के समीप देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा था, लेकिन भाजपा सरकार व संगठन के दबाव में पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर ताला जड़वा दिया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: मंजू के गीतों पर झूमे समर्थक और ...