मुरादाबाद, फरवरी 16 -- कोतवाली नगर क्षेत्र से 22 वर्षीय बीए के छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। रियाज के अचानक घर से चले जाने के बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार, रियाज ने अपने कुछ दोस्तों को व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट जैसा संदेश भेजा था। यह बात सामने आते ही घर में हड़कंप मच गया। घबराए परिजन तुरंत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। परिवार का कहना है कि पिछले लगभग 20 दिनों से रियाज ठीक से सो नहीं पा रहा था और वह मानसिक तनाव में दिखाई दे रहा था। हालांकि उसने अपने मन की बात किसी से खुलकर साझा नहीं की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और रियाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.