छात्र संघ बहाली की मांग तेज, छात्राएं भी प्रदर्शन में शामिल
अलीगढ़, सितम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू में छात्र संघ की बहाली और छात्र यासिर का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा धरना और भूख हड़ताल रविवार को सातवें दिन भी जारी रही। आंदोलन को छात्राओं का भी समर्थन मिला। शाम करीब चार बजे अब्दुल्ला कॉलेज की 50-60 छात्राएं जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डक प्वाइंट स्थित धरना स्थल पहुंचीं और आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। इसके बाद अल्लामा इकबाल हॉल के इंटरमीडिएट छात्र भी जुलूस निकालते हुए डक प्वाइंट पहुंचे। छात्रों ने रास्ते में 'हम एक हैं, हम एक हैं' के नारे लगाए। धरना स्थल पर पहुंचने के बाद छात्रों ने आंदोलन में शामिल छात्रों के साथ एकजुटता जताई और समर्थन का एलान किया। आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांग एएमयू में छात्र संघ की बहाली है। छात्रों का कहना है कि छात्र संघ विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.