गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने मंगलवार को शहर के टावर चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। जिला सचिव अक्षय यादव के नेतृत्व में संघ के छात्रों ने राज्य सरकार के प्रशासन की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया।सचिव अक्षय ने कहा कि बीते दिनों प्रदेश की राजधानी में छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो पर लाठीचार्ज किया गया, जबकि आम जनता को भी अपने अधिकार के लिए आंदोलन करने का पूरा हक है। कहा कि हेमंत सरकार इसी प्रकार से छात्रों के साथ अन्याय करना चाहती है और आवाज को दबाने का प्रयास करती है। झारखंड में 10 वर्षों से जेटेट की परीक्षा नहीं होने के विरोध में अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ में पुतला दहन किया। सचिव अक्षय ने कहा क...