छात्र संघ ने परिसीमन में एसटी सीटों की कटौती का किया विरोध
रांची, जुलाई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ ने झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन के दौरान एसटी के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की कटौती और आगामी जनगणना में पृथक सरना धर्म कोड लागू नहीं किए जाने पर सड़क से सदन तक राज्यव्यापी व देशव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद व झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू से उनके ओरमांझी स्थित आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सुशील उरांव ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए हुए लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वर्तमान जनसंख्या के आधार पर एसटी आरक्षित सीटों में कटौती संविधान की पाँचवीं अनुसूची और पेसा अधिनियम की भाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.