देहरादून, सितम्बर 24 -- सतपुली। राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण में छात्र संघ निर्वाचन-2026 को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन को लेकर महाविद्यालय परिसर में दिनभर छात्र-छात्राओं में उत्साह और गहमागहमी का माहौल रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र कुमार ने नामांकन कराया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपांशी, महासचिव पद के लिए सुमन, सहसचिव पद के लिए सोनाली, कोषाध्यक्ष पद के लिए चांदनी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए शौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन कराया। यह भी पढ़ें- Dehra...