पलामू, अक्टूबर 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छात्र संगठन अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विद्यार्थियों की आवाज उठाने और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के लिए डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया को सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। आपसू के सदस्यों ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा बेहद जरूरी है। जब विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कराना और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों की सक्रि...