छात्र संगठनों ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच की उठाई मांग
रांची, अगस्त 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में विभिन्न आदिवासी-मूलवासी और छात्र संगठनों ने छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस मौके पर सूर्य सिंह बेसरा, प्रेमशाही मुंडा, रवि पीटर, सफी अली, प्रीतम सांड लोहरा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने सरकार से जेपीएससी, जेएसएससी, जेट और नेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने तथा विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की। साथ ही, जल-जंगल-जमीन की लूट, पेसा कानून के कार्यान्वयन और रिम्स-2 परियोजना के विरोध में आंदोलन तेज करने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि 26 वर्षों में झारखंड को लूटखंड बना दिया गया है, जिसके खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संघ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.