बगहा, मई 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एमजेके कॉलेज में पिछले दिनों छात्रों एवं छात्र नेताओं के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन पूरी तरह बैकफुट पर नजर आया। कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र नेताओं से संबंधित विवादित दलाल नोटिस पर खेद प्रकट करने का नोटिस जारी किया गया। बुधवार को छात्र संगठनों के विभिन्न नेताओं ने इस पर खुशी मनाते हुए कॉलेज कैंपस के विभिन्न स्थानों पर कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी खेद प्रकट करने वाले नोटिस को चस्पा किया। जिसे छात्रों ने अपनी एकता और संघर्ष की जीत बताया। छात्र नेता अभिषेक गुप्ता सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि कि कॉलेज प्रशासन को आखिरकार अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी और सार्वजनिक रूप से छात्रों से माफी मांगनी पड़ी। यह साबित करता है कि अगर छात्र एकजुट होकर अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ें तो किसी भी तुगलकी फरमान को ...