पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छात्र संगठन आपसू, एनएसयूआई और जेसीएम ने संयुक्त रूप से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमिता, प्रशासनिक अव्यवस्था एवं छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर छह सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य और सार्वजनिक धन से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। ऐसे में विश्वविद्यालय के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों का पालन होना आवश्यक है। यदि किसी भी मामले में वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आते हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता और विश्वविद्यालय परिवार के सामने रखी जानी चाहिए। विश्वविद्यालय में सामने आए विभिन्न वित...