पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर। आपसू और एनएसयूआई के संयुक्त किल करप्शन-क्लिन कैंपस अभियान के तहत 30 दिन-30 खुलासे के तीसरे दिन नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में गोपनीय मुद्रण कार्य के भुगतान में अनियमितता का मामला उठाया गया। छात्र नेताओं राहुल कुमार दुबे, कमलेश कुमार पांडेय और अमरनाथ तिवारी ने विशेष अंकेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय को 2.14 लाख रुपये से अधिक का अतिरिक्त नुकसान हुआ है। छात्र नेताओं ने दावा किया कि संबंधित ऑडिट रिपोर्ट में 2,14,784 रुपये की वसूली और दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...