बरेली, अप्रैल 21 -- अब परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर महाविद्यालयों में भी छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को 15 किमी के दायरे के स्कूलों में जाकर संपर्क करना होगा और बच्चों को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के बारे में बताना होगा। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी हो चुका है। राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों में छात्र संख्या वृद्धि को लेकर शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) ने प्राचार्यों व प्रबंधकों को पत्र लिखकर कहा है कि जल्द ही इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होना है। ऐसे में अपने परिक्षेत्र के 15 किमी के अंदर स्थित इंटर कॉलेजों से संपर्क स्थापित करें और प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय करें।जिले के कॉलेजों में कई स्ट्रीम में घटे छात्रसत्र 2025-26 में जिले के कई कॉलेजों में छात्रों की सं...