कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाताफर्रुखाबाद के नरेंद्र सिंह कॉलेज प्रशासन ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मान्यता सरेंडर करने का आवेदन किया है। लगातार घट रही छात्र संख्या और बढ़ रहे खर्च को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पिछले पांच सालों से सीटें नहीं भर पा रही हैं।2015 में स्थापित महाविद्यालय को स्ववित्तपोषित योजना के तहत कला संकाय और विज्ञान संकाय में अस्थाई मान्यता मिली थी। कला संकाय में 420 सीट और विज्ञान संकाय में 240 सीट आवंटित है। लेकिन, हर सत्र में लगातार घटती छात्र संख्या से कॉलेज को आर्थिक और शैक्षणिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। स्थापना के दौरान 12 शिक्षक और एक प्रधानाचार्य थे, लेकिन धीरे-धीरे शिक्षकों का वेतन निकालना भी मुश्किल हो गया। इस स्थिति को देखते हुए कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.