छात्र श्रेयांश की विद्वता पर मुग्ध हुए सीएम, थपथपाई पीठ
कुशीनगर, जून 29 -- कुशीनगर। कुशीनगर जिले के समउर बाजार के होनहार छात्र श्रेयांश तिवारी ने अपनी वैदिक विद्वता और मंत्रोच्चार से कुशीनगर का मान बढ़ाया है। गत 27 जून शनिवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रेयांश समेत पाणिनि गुरुकुल के छात्रों के मंत्रोच्चार की सराहना की। मुख्यमंत्री ने श्रेयांश की पीठ थपथपाकर उसका उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा की।तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार निवासी सतीश तिवारी का 14 वर्षीय पुत्र श्रेयांश तिवारी ग्रेटर नोएडा स्थित पाणिनि गुरुकुल में मध्यमा कक्षा का छात्र है। उसके पिता ने बताया कि समारोह में मंत्रोच्चार के लिए गुरुकुल से 11 मेधावी छात्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.