रामगढ़, मई 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड एकेडेमिक कॉन्सिल की ओर से बुधवार को जारी इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा परिणाम में रामगढ़ गोला रोड के छात्र शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी हासिल की है। शुभम, छोटानागपुर कॉलेज रामगढ़ के छात्र हैं और उन्होंने कुल 379 अंक प्राप्त किए हैं। शुभम ने अंग्रेजी में 73, हिंदी में 82, इतिहास में 79, भूगोल में 80 (प्रायोगिक सहित), राजनीति विज्ञान में 65 और अर्थशास्त्र में 66 अंक प्राप्त किए। उनके इस प्रदर्शन से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। शुभम के पिता रविंद्र कुमार सिन्हा और माता रेनू कुमारी ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- आरटीसी इंटर महाविद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम वहीं कॉलेज प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना करत...