शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। गांव नानुपुरी निवासी 14 वर्षीय 9 वी के छात्र ने ईमानदारी की एक अनुपम मिसाल पेश की है। स्कूल जाते समय रास्ते में पड़ी सोने की चेन को बिना किसी लालच के उसके असली मालिक तक पहुंचाकर शिवा ने न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि पूरे इलाके के लोगों का दिल भी जीत लिया। नगर के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज, कांधला में कक्षा 9 में पढ़ने वाला शिवा पुत्र हरपाल बीते शुक्रवार को अपने गांव नानुपुरी से स्कूल आ रहा था। रास्ते में उसे एक सोने की चेन पड़ी मिली। छात्र ने काफी देर तक उसी जगह खड़े होकर मालिक का इंतजार किया, लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद शिवा घर गया और पूरे मामले की जानकारी अपने पिता हरपाल सिंह को दी। पिता-पुत्र दोनों नहर स्थित डॉक्टर विजय के क्लीनिक पर पहुंचे और वहां चेन मिलने की जानकारी...