छात्र शिवम की मौत हत्या या आत्महत्या, तीसरे दिन भी उलझी रही गुत्थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मुंगेर, जुलाई 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के 16 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की मौत हत्या है या आत्महत्या, इस सवाल का जवाब पुलिस को तीसरे दिन भी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। गौरतलब है कि, शुक्रवार की सुबह मुंगेर के सीताकुंड गांव के समीप गंगा नदी में मछुआरों के जाल में शिवम का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता वीरेंद्र बिंद का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया। शिवम के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट और जख्म के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा जाती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.