खगडि़या, जुलाई 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सदर प्रखंड अंतर्गत शोभनी चन्द्रपुरा उच्च विद्यालय, लाभगांव जलकौड़ा में छात्र कोष व विकास कोष की ली गई राशि में गड़बड़ी की संभावना जतायी जा रही है। डीईओ ने आदेश जारी कर एक साल पहले उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्कूल के छात्र व छात्राओं से छात्र कोष व विकास कोष की ली गई राशि स्कूल के खाते में जमा की अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई थी। पर, उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहन चौधरी ने खाते में जमा राशि की अद्यतन रिपोर्ट अधिकारी को जांच के लिए नहीं समर्पित की है। जिससे छात्र व छात्राओं से ली गई उक्त राशि के खाते में जमा नहीं करने की ओर इशारा करता है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शिक्षा विभाग : बिना आरोप के सस्पेंड रहे प्राचार्य ने झूठा आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की जाहिर है कि विभाग ने जिले के माध्यमि...