प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। दोस्त से मिलने उसके घर गए एक छात्र को लोहे की रॉड और कट्टे की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया गया। छात्र ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुलेमसराय ताड़बाग निवासी लकी पासी की तहरीर के मुताबिक वह अपने मित्र देवांश दुबे से मिलने प्रीतम नगर गया था। दोनों रात लगभग 9:30 बजे पीयूष हॉस्पिटल के पास मौजूद थे, तभी शिवांश राज, राकी राज, राम लखन यादव और पांच अज्ञात निवासी तलारी गांव प्रीतम नगर ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि शिवांश राज और राम लखन यादव ने कट्टे की बट से मारकर देवांश का सिर फोड़ दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.