संभल, दिसम्बर 24 -- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक बार फिर अंतिम अवसर प्रदान किया है। परिषद की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक छात्र के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय/वर्ग, लिंग, जाति, फोटो अथवा त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक जैसे प्रकरणों के ऑनलाइन संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 29 दिसंबर कर दी गई है। परिषद से जारी निर्देश के मुताबिक जन्मतिथि में संशोधन, छात्र, माता व पिता के पूर्ण नाम में परिवर्तन तथा नियमानुसार विवरण री-स्टोर किए जाने से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण ऑफलाइन माध्यम से किया जाना है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रार्थना पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.