बहराइच, मई 17 -- बहराइच। मोतीपुर थाने के उर्रा के मजरे सिंगधिया गांव निवासी धर्मपाल पुत्र सीताराम का पुत्र मगन (13) कारीकोट स्थित कालेज में पढ़ रहा हैं। वह सात मई दोपहर 12 बजे कारीकोट स्थित कालेज जाने को निकला था। फिर वह घर नही आया। एक छात्र जो मुर्तिहा कोतवाली के नौवना का है। उससे भी परिजनों ने जानकारी ली, वह मगन के बारे में कुछ नही बता पाया। पीड़ित पिता ने 12 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 11 दिन बाद भी लापता का सुराग नही लग सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...