मुंगेर, फरवरी 19 -- तारापुर, निज संवाददाता। आरएस कॉलेज तारापुर में बुधवार को छात्र राजद के बैनर तले छात्रों ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि हाल ही में आयोजित सीनेट की बैठक में कुलाधिपति की कुर्सी नहीं लगाई गई, जो पद की गरिमा के खिलाफ है। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन के दौरान पुलिस की भूमिका को सीमित रखने की मांग की गई। छात्रों ने यह भी सवाल उठाया कि शैक्षणिक सत्र 3 से 4 माह पीछे क्यों चल रहा है और स्नातक परीक्षा का परिणाम पिछले पांच माह से लंबित क्यों है। छात्रों ने छात्र संघ चुनाव समय पर नहीं कराए जाने, विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा सीनेट बैठक के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान के...