रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी पियूष चौधरी ने शुक्रवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज और जिला कल्याण पदाधिकारी से मुलाकात कर छात्र-युवाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- रेड क्रॉस दिवस पर उपायुक्त और विधायक सम्मानित, समाजसेवा के नए प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चाछात्रवृत्ति भुगतान की मांग इस दौरान उन्होंने वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति भुगतान, शिक्षा के अधिकार और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पियूष चौधरी ने कहा कि छात्र और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति राशि का भुगतान अब शुरू हुआ है, जिससे लगभग 8824 विद्यार्थियों को लाभ मिला है। हालांकि अभी भी करीब 9000 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से...