छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ता के बैनर तले छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीसी ऑफिस पर धरना
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय समेत झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं और परिणामों में लगातार हो रही देरी को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा और रिजल्ट में देरी का सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ रहा है। समय पर परिणाम नहीं मिलने के कारण हजारों विद्यार्थी सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा में नामांकन और अन्य अवसरों से वंचित हो रहे हैं।
छात्रों की मांगें छात्रों ने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित शैक्षणिक एवं परीक्षा कैलेंडर के अनुसार समय पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं और सभी लंबित परिणाम तय समय-सीमा के भीतर जारी किए जाएं। साथ ही लंबित शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे सार्वजनिक करने की भी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.