छात्र मेरे ही बच्चे हैं, उनका हक वाजिब है, सीबीआई जांच की ही तो मांग कर रहे हैं : आदित्य
रामगढ़, अगस्त 16 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। छात्रों के मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्र किसी दूसरे के नहीं, बल्कि हमारे ही बच्चे हैं। उनके साथ न्याय होना चाहिए और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र यदि किसी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। वे रविवार को हाथमारा पोचरा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
छात्रों की आवाज उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और न्याय की मांग करने का अधिकार सभी को है। छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर छात्र आंदोलित हैं, उसमें पारदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.