छात्र महासंघ ने स्मार्ट बोर्ड व ई-लाइब्रेरी की उठाई मांग
नैनीताल, जुलाई 14 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के अध्यक्ष आशीष कबड़वाल के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कुलपति प्रो. डीएस रावत से मुलाकात कर परिसर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान छात्र नेताओं ने मांगपत्र सौंपते हुए छात्रों के लिए शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिसर में आधुनिक शिक्षा संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाने तथा ई-लाइब्रेरी की सुविधा शीघ्र शुरू करने की मांग की। साथ ही खेल मैदान के विकास, पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराने, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, नियमित सफाई और परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- डीएसबी में सुविधाओं की मांग को लेकर कुलपति को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.