छात्र मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला : हिमांशु
रांची, जुलाई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव हिमांशु ने कहा कि छात्र किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं और छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और नवाचार की सोच ही देश को विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाती है। आज देश में छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। विशेष रूप से पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को गहरी चोट पहुंचाई है। यह केवल एक प्रश्नपत्र का लीक होना नहीं है, बल्कि यह छात्रों की वर्षों की मेहनत, उनके आत्मविश्वास और अभिभावकों के विश्वास पर भी गंभीर आघात है। यह भी पढ़ें- जेनजी की ताकत के आगे सरकार झुकी : उज्जवल रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.