छात्र मंत्रीमंडल को दिलाई शपथ
बागेश्वर, जुलाई 23 -- गरुड़। सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में शिशु भारती के नवगठित छात्र मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मधुसूदन जोशी ने नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिशु भारती जैसे मंच विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और दायित्वबोध का बीजारोपण करते हैं। उन्होंने छात्रों से अपनी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ छात्र परिषद का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.