छात्र बनकर किराए पर आया, नशीली कोल्डड्रिंक पिला नकदी आभूषण ले गया
फिरोजाबाद, मई 22 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा की शान गली में एक युवक ने शातिराना अंदाज में छात्र बनकर घर में किराएदार के रूप में दस्तक दी। सभी मकान मालिकों का दिल जीता और फिर मकान मालिक के परिवार को पार्टी के नाम पर कोल्ड ड्रिंक, मिष्ठान में नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर लाखों रुपए की नगदी, आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मुरारी लाल गुप्ता निवासी शान गली मोहल्ला कटरा मीरा का खिलौने बेचने का एटा रोड पर थोक की दुकान है। उनका बेटा विनय गुप्ता भी कारोबार में पिता का हाथ बंटाता है। हिमांशु नाम का एक युवक छात्र बनकर किराए पर कमरा लेने के लिए आया तो उन्होंने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि को देखकर अपना कमरा किराए पर दे दिया। युवक सप्ताह किराए पर रहा। उसके बाद हाथ में फ्रेक्चर का बहाना बनाकर वह अपने घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.