हाजीपुर, अगस्त 1 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र राज नारायण महाविद्यालय हाजीपुर का 74वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश चंद्र राय तथा विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. (डॉ.) संजय पासवान उपस्थित थे। महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। अतिथियों के आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक स्व. राज नारायण बाबू एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की विशेषताएँ इसके पश्चात एनसीसी एवं एनएसएस कैडेटों ने आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने समारोह के क्रम में महाविद्यालय के गेट संख्या-2 एवं नव निर्मित क...