वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिड़ला हॉस्टल (बीएचयू) के गेट के समीप 21 फरवरी की रात छात्र पर फायरिंग के पांच आरोपियों पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं। सभी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश में लंका थाने की दो टीमें बिहार गई हैं। बीएचयू के बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा पर 21 फरवरी की रात फायरिंग की गई थी। वह छात्रावास के गेट के पास खड़ा था। तभी बाइक से बिहार के कैमूर जिले के डिहिरमा खुर्द (सोनहन) निवासी ऋषभ राय, उसका भाई तपस राय और रोहतास के उशीना (करहगर) का पीयूष तिवारी आया। उस पर चार राउंउ फायरिंग की। वह बचकर हॉस्टल में भाग गया था। आरोप है कि बीएचयू से निष्काषित छात्र रोहतास के लतरा शिव मंदिर निवासी क्षितिज उपाध्याय और कैमूर के बैना (कुदरा) निवासी अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.