धनबाद, दिसम्बर 25 -- सिजुआ। संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा के छात्र प्रियांशु कुमार मुर्मू का चयन बुधवार को नेतरहाट विद्यालय के लिए हुआ। प्रियांशु के पिता योगेंद्र प्रसाद मुर्मू राजगंज इंटर कॉलेज के कर्मचारी हैं। संकल्प एजुकेशन परिवार की ओर से इन्हें पुरस्कृत किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, सर्वमंगला पब्लिक स्कूल के हिंदी आचार्य देवेश कुमार मिश्रा, योगेंद्र प्रसाद मुर्मू, रजनीश चौहान, सुनील बरनवाल, धर्मेंद्र बाउरी, बबलू टुडू, बबलू विश्वकर्मा, सुरेश ठाकुर, अरुण कुमार हेंब्रम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...