छात्र प्रतिनिधियों का निर्वाचन हुआ
पिथौरागढ़, जून 4 -- पिथौरागढ़। दया सागर इण्टर कॉलेज में नए छात्र प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया। इस दौरान निर्वाचन के बाद कृष्णा कुमार को हेड बॉय, कृतिका धामी को हेड गर्ल चुना गया। सीता तिरुवा को रैड हाउस कैप्टन, खुशी रोकाई को रैड हाऊस बाइस कैप्टन, आदित्य कुमार को ग्रीन हाउस कैप्टन, मनीष धामी को ग्रीन हाऊस वाइस कैप्टन, मयंक खत्री को ब्लू हाउस कैप्टन, सुहाना खत्री को ब्लू हाउस वाइस कैप्टन, कुमकुम महर को यलो हाउस कैप्टन, पारस सिंह को यलो हाउस वाइस कैप्टन निर्वाचित किया गया। इस दौरान प्रबन्धक डीसी लुईस ने सभी निवाचित छात्र-छात्राओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय प्रशासक आलोक लुईस, प्रधानाचार्या निर्मला वल्दिया, प्राइमरी हैड नीतू सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.