मोतिहारी, मार्च 14 -- बंजरिया, एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत के कारण छात्र-छात्राओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थाना क्षेत्र के चिल्वनिया सहित आस पास के क्षेत्र में रहकर पढ़ रहे छात्र गैस की किल्लत से वापस अपने घर को पलायन कर रहे हैं। चांदमारी मोहल्ला शिक्षा का हब होने के कारण अधिकांश छात्र घर का किराया कम होने के कारण चिल्वनिया सहित उसके आस पास इलाके में रहते हैं। गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई छात्र खाना नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में कई छात्र के माता पिता गैस की बढ़ती महंगाई को लेकर अपने बच्चे को वापस अपने घर बुला ले रहे हैं। छात्र आदर्श ने बताया कि गैस तीन सौ से साढे तीन सौ रुपये किलो मिल रहा है।नवीन ने बताया कि वो रोजाना मेस से खाना मंगवाकर खाता है । मगर मेस वाले ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति रही तो दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.