प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर निवासी उदय शंकर पटेल का 17 वर्षीय बेटा कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज का इंटर का छात्र है। बीते शनिवार दोपहर एक बजे छुट्टी होने पर साइकिल से वह घर जा रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के भदौना गांव के समीप एक बाइक पर पहुंचे तीन युवकों ने आयुष पटेल को रोककर बेल्ट और लाठी डंडे से पिटाई कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। घटना की देर शाम पीड़ित के पिता उदय शंकर पटेल की तहरीर पर कंधई पुलिस ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे भीखा निवासी अस्मित यादव तथा दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर लाठी-डंडे से हमला, पांच पर केस घायल छात्र के पिता उदय शंकर पट...