बागपत, मार्च 13 -- खेकड़ा। जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र पर लाठी डंडों से हमला करने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा घायल छात्र की तहरीर पर दर्ज किया गया है। क्षेत्र के सुन्हैडा गांव का रहने वाला जीशान जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में कक्षा 10 में पढ़ता है। विद्यालय का बोर्ड परीक्षा केंद्र खेकड़ा के कोणार्क विद्यापीठ पब्लिक स्कूल को बनाया गया है। जीशान का कहना है कि सात मार्च को परीक्षा देने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में छात्र हर्ष और विवेक ने साथियों के साथ मिल उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.