छात्र पर हमला करने पर केस दर्ज
नोएडा, जून 5 -- दनकौर। बिलासपुर कस्बे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में शोर मचाने से मना करने पर एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र पर नुकीली वस्तु से हमला करने के मामले में पुलिस ने शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। तालड़ा गांव निवासी मनीष अधाना बिलासपुर की एक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद झालड़ा गांव का छात्र निखिल बैसला शोर-शराबा कर रहा था। मनीष ने उसे शांत रहने और अन्य छात्रों की पढ़ाई में बाधा न डालने की सलाह दी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर निखिल ने अपना आपा खो दिया और मनीष पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक पर जानलेवा हमला, चेहरे पर लगे छह टांके हमले में मनीष के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को लेकर दनकौर कोतवाली पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.