छात्र पर लोहे के रॉड से हमला, प्राथमिकी
देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के चंदाजोरी मोहल्ला निवासी एक छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। चंदाजोरी निवासी 17 वर्षीय छात्र अजीत कुमार ने बताया है कि 3 जून 2026 की शाम करीब पांच बजे पढ़ाई कर सुपर स्कॉलर स्कूल के समीप गली से घर लौट रहा था। उसी दौरान कुछ युवकों ने रोक लिया और जबरन गली के आगे ले जाकर गाली-ग्लौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया है कि अज्ञात द्वारा मारपीट करते हुए जान मारने की नीयत से लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल छात्र ने अपने चचेरे भाई को फोन कर सूचना दी। सूचना पर चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि घटना से चार-पांच दिन पूर्व जिम में भी आरोपितों द्वारा गाली-ग्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.