छात्र पर धारदार हथियार से हमला, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- बड़गांव। अंबेहटाचांद के जनता इंटर कॉलेज से घर लौट रहे छात्र अर्पित पर गन्ने के खेत में घात लगाए युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे रामपुर मनिहारान अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मामला बड़गांव और रामपुर थाना क्षेत्र के विवाद में अटक गया। हलगोआ निवासी सतीश का बेटा अर्पित शनिवार को छुट्टी के बाद घर जा रहा था। आरोप है कि हलगोआ-अंबेहटाचांद के बीच खेत में बैठे युवकों ने उस पर हमला किया और फरार हो गए। छात्र की मां मौसम ने बड़गांव थाने में उमरी खुर्द निवासी तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना ने घटना रामपुर थाना क्षेत्र की बताई। वहीं पीड़ित मां मौसम का कहना है कि रामपुर पुलिस ने उसे बड़गांव भेजा है। दोनों थानों के बीच सीमा को लेकर पीड़ित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.