गाजीपुर, मार्च 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में सोमवार को तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों भागने के फिराक में नगसर मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के सलेमपुर डेरा के समीप नगसर मार्ग से 19 वर्षीय विकास कुमार, 19 वर्षीय नीरज और 20 वर्षीय सुमित निवासी नगसर को गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने लाई, जहां पूछताछ के बाद उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपित अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.