आगरा, मार्च 7 -- अमांपुर थाना पुलिस ने छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। अमांपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने थाना में दर्ज छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी प्रकाश कुमार पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी गेंदूपुरा अमांपुर को सटीक जानकारी पर गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके साथी भोले पुत्र भूरे निवासी गेंदूपुरा अमांपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अवधेश कुमार, परमेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, राकेश बाबू व अन्य हमराह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.