सहारनपुर, अप्रैल 15 -- कॉलेज से पढ़कर अपने साथियों के साथ लौटते समय एक छात्र को कालोनी के अन्दर घुसते ही पीछे से दो बाइकों पर सवार 6 युवकों लाठी-डंडों व धारदार हथियारो से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीडि़त के पिता की तहरीर पर तीन नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गंगोह में मुकदमा दर्ज किया गया है। गंगोह के गांव भोगी माजरा निवासी छात्र को लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। लोग बीच-बचाव न करते तो आरोपी उसको मार सकते थे। लोगों की भीड़ एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। लड़के के पिता अमरीश कुमार पुत्र मोहल्लड निवासी गांव भोगी माजरा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।----- यह भी पढ़ें- नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.