बागपत, अप्रैल 11 -- खेकड़ा। कस्बे के एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र पर दो छात्रों ने हमलाा बोला, जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। गंभीर रूप में घायल कर दिया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कस्बे का रहने वाला उत्कर्ष उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। विद्यालय के ही दो किशोर छात्रों ने उसे हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्कर्ष के पिता उत्तम ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दो दिन पहले उत्कर्ष विद्यालय में था। तभी विद्यालय के ही दो किशोर छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें घायल होने के साथ उसका जबड़ा भी टूट गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया घटना का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच...