बहराइच, मार्च 16 -- बहराइच, संवाददाता। किसान पीजी कॉलेज में डिग्री लेने पहुंचे एक छात्र पर आधा दर्जन हमलावरों घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, धारदार हथियार से वार कर छात्र को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया और थाने के सामने ही जाम लगा दिया। फखरपुर थाने के इन्दनापुर के मजरे इब्राहिम डीहा निवासी विमल शर्मा पुत्र फूलचंद शर्मा पूर्व में यूजीसी का विरोध कर रहा था। सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे किसान पीजी कॉलेज में अपना डिग्री प्रमाण पत्र लेने आए थे। विमल का आरोप है कि कॉलेज परिसर में आधा दर्जन से अधिक हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। हमले में विमल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़े। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.